नोएडा के जीआईपी माल में फायरिंग, दो घायल

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जीआईपी माल में आज भीड़ कम थी। वैसे माल में हमेशा दस हजार के करीब भीड रहती है। इस माल को एशिया में सबसे बड़े माल का दर्जा प्राप्त है। माल नोएडा के सेक्टर 18 में स्थित है। बताया जा रहा है कि एक दुकान से तीन बादमाश 15 लाख का समान लेकर भाग रहे थे। इस दौरान गेट नंबर चार पर तैनात गार्ड राजेश मिश्रा ने उन्हें रोकने की कोशिश की। जिसके बाद बादमाशों ने उसे गोली मार दी।
गार्ड जख्मी हो गया। फायरिंग की घटना से माल में अफरातफरी फैल गई। लोग इधर उधर भागने लगे। इसी में बादमाश भी माल से बाहर निकल कर सड़क पर भागने लगे। बादमाशों औऱ लोगों के हो हल्ला के बीच माल के बाहर खड़े आटो चालकों ने दो बादमाशों को पकड़ लिया। एक बादमाश ने एक आटो चालक पर फायरिंग कर दी जिससे उसे हाथ में गोली लग गई। वह भी घायल हो गया। पर आटो चालकों ने दो को पकड़ लिया। अब उन्हें पुलिस के हवाले कर लिया गया है। आपको बता दें कि जीआईपी माल के बाहर फायरिंग की यह दूसरी घटना है।












Click it and Unblock the Notifications