शहीद पथ घोटाले में सीबीआई जांच की मांग

पार्टी के वरिष्ठ नेता और स्थानीय सांसद लालजी टंडन ने कहा कि यह योजना भाजपा के लिए क्या मायने रखती है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के कार्यकाल में इस महत्वाकांक्षी योजना शहीद पथ की आधारशिला रखी गयी थी और हर कीमत पर इसे समय से पूरा करने की रूपरेखा तय की गयी थी लेकिन इस योजना को पूरा होने में काफी ल बा समय लगा गया।
टंडन ने कहा कि करीब 23 किलोमीटर की इस योजना पर 286 करोड़ रुपये खर्च हुए। उन्होंने कहा कि जितना खर्चा इस योजना पर किया गया है, उसके मुताबिक कार्य नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि यह योजना भी अत्यन्त धीमी गति से पूरी हो सकी। इस योजना को पूरा होने में ग्यारह साल लग गये। श्री टंडन ने आरोप लगाया कि योजना में व्यापक पैमाने पर धांधली हुई है।
उन्होंने कहा कि इसकी जांच सीबीआई से करायी जानी चाहिए। वहीं जलभराव की समस्या का कारण भी उन्होंने भ्रष्टाचार बताया। श्री टंडन ने कहा कि लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में जलभराव की समस्या है। इस समस्या की जड़ में केवल भ्रष्टाचार है। नाले की सफाई सिर्फ कागजों पर होती है यही कारण है कि हल्की बरसात में भी जलभराव विकराल रूप धारण कर लेता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए केन्द्र और राज्य दोनो सरकारें जि मेदार हैं।












Click it and Unblock the Notifications