दिल्ली हाईकोर्ट बम ब्लास्ट का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

17 राष्ट्रीय राइफल्स को खुफिया जानकारी मिलने के बाद सैनिकों ने त्रोथिल वन को घेर लिया था। उस क्षेत्र में दो आतंकी छिपे हुए थे। घेटों तक चली गोलीबारी के दौरान दोनों आतंकी ढ़ेर हो गये। मारे गये आतंकवादियों की पहचान 25 वर्षीय अमीर अली और दूसरा आतंकी शफी उर्फ शाकिब के रूप में की गयी है। अमीर अली मुंबइ कोर्ट ब्लास्ट का मुख्य आरोपी है।
अधिकारी ने कहा कि पाक रेंजरों ने भी संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। हालांकि गोलीबारी में किसी भारतीय सैनिक को कोई नुकसान नहीं हुआ है। पाकिस्तानी रेंजरों ने रात आठ बजकर 20 मिनट पर सियालकोट सेक्टर की अपनी शहीद इकबाल चौकी की ओर से छोटे हथियारों से गोलीबारी की और जम्मू सेक्टर के आरएस पुरा क्षेत्र में भारत के कोट कुबा सीमा चौकी क्षेत्र में अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया। ऐसा बताया जा रहा है कि उन्ही के सहयोग से 2 आतंकी भारतीय सीमा में घुस आए थे।
सीमा पर तैनात बीएसएफ के कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया और जवाबी कार्रवाई की। सीमा पार से गोलीबारी रात करीब नौ बजकर 15 मिनट पर रुकी। पाकिस्तान ने ऐसे समय गोलीबारी की है जब गत 28 जुलाई को कश्मीर के सांबा क्षेत्र में 400 मीटर लंबी पाकिस्तानी सुरंग का पता चला था और भारत ने 31 जुलाई को इसे लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया था।
जम्मू से लगभग 45 किलोमीटर दूर अर्निया सेक्टर में कोटा कुब्बा चौकियों पर यह गोलीबारी की गयी। शुरू के 15 मिनट तक भारी गोलीबारी चलती रही। उसके बाद रूक-रूक कर गोली घंटों तक चलती रही। इससे पहले भी पाकिस्तान लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन करता रहा है। इस साल पाकिस्तान ने 18 वीं बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है।












Click it and Unblock the Notifications