उपराष्ट्रपति चुनाव से अलग रहेगी बीजद

BJD to abstain from Vice President polls
दिल्ली (ब्यूरो)। उपराष्ट्रपति चुनाव में बीजेडी ने भाजपा को झटका दे दिया है। उसने फैसला किया है कि वह न तो भाजपा के उम्मीदवार जसवंत सिंह को वोट देगी और न की यूपीए के उम्मीदवार हामिद अंसारी को। इसलिए 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेडी को अपना मानकर चल रही भाजपा को करारा झटका लगा है। वहीं तृणमूल कांग्रेस ने भी जसवंत सिंह के उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। तृणमूल ने फैसला किया है कि वह यूपीए के उम्मीदवार हामिद अंसारी को वोट करेगी।

सूत्रों ने बताया कि भाजपा को बीजेडी नेता और उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से काफी उम्मीदें थीं। पर एन वक्त पर वे पलट गए। बताया जा रहा है कि नवीन पटनायक ने भुवनेश्वर में अपने सहयोगी सांसदों के साथ आवास पर बैठक की जिसमें फैसला किया गया कि वे किसी भी उम्मीदवार का समर्थन नहीं करेंगे। वे यूपीए और एनडीए के उम्मीदवारों से दूरी बना कर चलेंगे। चूंकि तीसरा कोई उम्मीदवार है नहीं इसलिए अब तय हो गया है कि बीजद उपराष्ट्रपति चुनाव में वह किसी का समर्थन नहीं करेगा और चुनाव में भी भाग नहीं लेगा।

आपको बता दें कि संसद में बीजद की ताकत कुछ 21 सांसदों की है जिसमें एक स्वतंत्र तथा एक निलंबित सांसद शामिल हैं। बीजद के एक सांसद ने कहा कि पार्टी भविष्य की रणनीति देखकर अपने को इस चुनाव से अलग कर लिया है। क्योंकि यदि इस समय वह एनडीए के साथ चली जाती तो उड़ीसा में कमोवेश यही संदेश जाता कि बीजद भाजपा का ही अंग है और चुनाव में उसे नुकसान उठाना पड़ता। हालांकि यूपीए के साथ समीकरण साधने को लेकर भी सांसद ने कमोवेश वही जवाब दिया जिससे आने वाले समय में सियासी समीकरणों को अपने पक्ष में किया जा सके। मसलन यदि 2014 के चुनाव में किसी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलता तो संभव है कि ऐसे छोटे दलों की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है।

सोनिया ने लंच पर सबको बुलाया

राष्ट्रपति चुनाव से एक दिन पहले अपने सहयोगी सांसदों को रात्रिभोज पर आमंत्रित कर चुकी संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी वन इंडिया पर प्रकाशित खबर के बाद आज लंच पर अपने सांसदों को आमंत्रित किया है। इस भोज में तृणमूल कांग्रेस के भी कुछ सांसद भाग ले रहे हैं। आपको बता दें कि वन इंडिया ने रविवार को खबर दी थी कि सोनिया गांधी के प्रबंधकों ने उन्हें सलाह दी है कि उपराष्ट्रपति चुनाव में जीत पक्की है और जगह की दिक्कत आ रही है इसलिए वह लंच पार्टी न करें। पर जब इस बात को मीडिया ने कसकर प्रचारित करना शुरू किया तो आनन फानन में इसकी तैयारी की गई औऱ संबंधित सांसदों को बुलावा भेजा गया।

यानी अब से थोड़ी देर बाद ही लंच पार्टी का आयोजन होगा जिसमें यूपीए के सभी सांसद भाग लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+