कुरूक्षेत्र में सड़क दुर्घटना में 12 की मौत

12 of family killed in road accident near Kurukshetra
कुरूक्षेत्र। लाडवा के निकट बस और कैंटर के बीच हुई भिड़ंत में 12 लोगों की मृत्यु हो गई और इस हादसे में घायल हुए 11 लोगों में से 9 को कुरुक्षेत्र स्थित लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया, जबकि दो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाडवा में उपचार के लिए रखा गया है। कुरुक्षेत्र के उपायुक्त ने घटनास्थल का दौरा कर जायजा लिया और उन्होंने अस्पताल का दौरा कर घायलों के उपचार के लिए डाक्टरों की टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हादसे में घायल हुए लोगों की चिकित्सा पूरी तरह से निशुल्क की जाएगी।

उन्होंने कहा कि हादसे में मरने वाले व्यक्तियों का पोस्टपार्टम जल्द किया जाए ताकि परिजनों को कोई परेशानी न हो। सिविल सर्जन वंदना भाटिया ने पुष्टि की है कि इस सड़क हादसे में कुल 11 घायल व्यक्तियों में से नौ को लाया गया था, जिनमें से एक पांच साल के वंश पुत्र नरेश निवासी माडल टाउन कुरुक्षेत्र को उसके परिजन उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ ले गए, जबकि वंश का भाई डेढ़ वर्षीय उत्तम पुत्र नरेश निवासी माडल टाउन कुरुक्षेत्र की पहले ही मौत हो गई थी।

वंदना भाटिया ने बताया कि अस्पताल से तीन गंभीर घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया है। इस अवसर पर सिविल सर्जन वंदना भाटिया ने बताया कि घायलों के इलाज में किसी प्रकार की ढील नहीं आने दी जाएगी। बाहर से भी डाक्टरों की टीम बुलाई गई है। सिविल सर्जन ने बताया कि मृतकों के परिजनों के अभी तक न पहुंचने के कारण उनकी पहचान नहीं हो पाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+