बच्‍ची चुराकर बेटी की तरह पाला, अब 12 साल की कैद

court
न्यूयॉर्क। न्यूयॉर्क के एक अस्पताल से 1987 में तीन हफ्ते की एक बच्ची को चुराने वाली महिला को 12 साल की जेल की सजा सुनायी गयी। महिला ने बच्ची की चोरी का खुलासा होने तक उसका अपनी बेटी की तरह पालन किया।

न्यायाधीश केविन कैसल ने कहा कि ऐनी पेटवे नाम की यह महिला मानसिक रूप से बीमार थी और मां न बन पाने के कारण अवसाद में थी। उसने नर्स के परिधान पहन हार्लेम अस्पताल से कार्लिना व्हाइट का 4 अगस्त 1987 को अपहरण कर लिया था।

फैसला सुनाते वक्त कैसल ने कहा कि ऐनी ने एक मां बाप को सबसे दुखद अनुभव दिया है। भावनात्मक सुनवाई के दौरान पेटवे ने व्हाइट के जैविक मां बाप के सामने माफी मांगी। परिजनों की मौजूदगी में अदालत में अपने बयान में पेटवे ने कहा, मैं यहां कुछ गलत को सही बनाने के लिये मौजूद हूं।

व्हाइट की जैविक मां जॉय व्हाइट ने कहा, मैं लाखों टुकड़ों में टूट चुकी हूं। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी को अभी भी अपनी पहचान की गुत्थी को सुलझाना होगा।जॉय ने कहा, मेरी बेटी आज यहां है पर अभी भी वह अपने घर पर नहीं है।

उग्र दिख रहे व्हाइट के जैविक पिता कार्ल टाइसन ने कहा, ऐन, तुमने मुझे 23 साल तक दुख दिया है। तुम्हारे लिये मैं पत्थर दिल बन चुका हूं। उन्होंने कहा कि पेटवे को 12 साल की सजा बहुत कम है और उसे 23 साल की सजा होनी चाहिये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+