राखी में भाइयों की कलाई पर नजर आयेंगी उमा भारती

इन लोगों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हैं। उन्होंने बताया कि उनका धार्मिक संगठन हर साल देश भर में दीदी मां (उमा) की तस्वीर वाली राखियां बांटता है और भाइयों से अनुरोध करता है कि वे इन्हें अपनी बहनों से जरूर बंधवाएं। पाराशर की मानें तो उमा के शिष्यों की इस मुहिम का सियासत से दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है।
भाजपा आलाकमान ने उत्तरप्रदेश में पार्टी के खोए आधार को पाने के महत्वाकांक्षी अभियान के तहत इस सूबे के पिछले विधानसभा चुनावों के लिये उमा को नेतृत्व सौंपा था। इन चुनावों में साध्वी ने हालांकि अपने विधानसभा क्षेत्र से तो जीत हासिल कर ली। लेकिन उत्तरप्रदेश के अहम चुनावी समर में भाजपा को करारी पराजय झेलनी पड़ी। सूत्रों ने बताया कि मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री इन दिनों अपना अधिकांश वक्त गंगा नदी के संरक्षण से जुड़े एक बड़े अभियान को दे रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications