चिदंबरम को वित्त मंत्री तो शिंदे को मिलेगी गृह मंत्री की कुर्सी!

प्रणव मुखर्जी के इस्तीफा सौंपने के बाद से ही प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह वित्त मंत्रालय का कार्यभार देख रहे हैं। मगर प्रधानमंत्री होते हुए अतिरिक्त कार्यभार संभालना उचित नहीं है इसलिये वित्त मंत्री के लिये उपयुक्त दावेदार की तलाश तेजी से चल रही है और चिदंबरम इसके लिये उपयुक्त बताये जा रहे है। सूत्रों ने बताया कि इस हफ्ते के अंत तक कैबिनेट फेरबदल की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद कैबिनेट में भारी फेरबदल मानसून सत्र के बाद सितंबर में किया जा सकता है।
वहीं चिदंबरम अगर वित्त मंत्री बन जाते हैं तो गृह मंत्री की कुर्सी खाली हो जायेगी। ऐसे में ऊर्जा मंत्री सुशील शिंदे को देश का नया गृह मंत्री चुना जा सकता है। इतना ही नहीं चर्चा यह भी है कि गृह मंत्री चुने जाने के साथ ही साथ शिंदे को लोक सभा में यूपीए का नेता भी चुना जा सकता है। हालांकि इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि ऊर्जा मंत्री का अगर खाली होता है तो यह मंत्रालय किसे सौंपा जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications