अन्ना ने मांगी मीडिया से माफी, कहा अब नहीं होगी बदसलूकी
दिल्ली।
मीडिया के साथ टीम अन्ना के सदस्यों की बदसलूकी पर खुद अन्ना हजारे ने मीडिया से माफी मांग ली है। अन्ना ने मीडिया से माफी मांगते हुए यह ऐलान किया है कि अगर उनकी टीम की तरफ से बदसलूकी दोबारा हुई तो वह अपना आंदोलन रोक देंगे। उन्होंने मीडिया को भरोसा दिलाते हुए कहा कि इस तरह का दुर्व्यवहार अब नही किया जायेगा। मालूम हो कि मंगलवार को अन्ना हजारे का तीसरा दिन है। सोमवार को टीम अन्ना के वरिष्ठ सदस्य शाति भूषण द्वारा मीडिया पर पक्षपात का आरोप लगाने के बाद दोनों पक्षों के बीच हुई झड़प के बाद ब्रॉडकास्ट एडिटर्स एसोसिएशन [बीईए] ने कड़ी आपत्ति जताते हुए टीम अन्ना से माफी मांगने को कहा था। id="toptextpromo">सोमवार
की रात जंतर-मंतर पर टीम अन्ना के अहम सदस्य शांति भूषण लोगों को संबोधित कर मीडिया पर आरोप लगा रहे थे कि मीडिया कंपनियों के मालिक सरकार के हाथों बिक गये है और सच्चाई से वाकिफ होने के बाद भी सही न्यूज लोगों को नहीं दिखा रहे हैं। शांति भूषण ने मीडिया खबरों की सच्चाई से भाग रही है और टीआरपी के लिये सच्चाई में फेरबदल कर रही है। शाति भूषण के इसी बयान के बाद वहा जमा भीड़ उत्तेजित हो गई और मीडियाकर्मियों पर हमला बोल दिया था। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इस
दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई हुई। वहा मौजूद अन्ना के समर्थकों ने मीडिया के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद टेलीविजन संपादकों की शीर्ष संस्था ब्रॉडकॉस्ट एडिटर्स एसोसिएशन ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। आपको बताते चलें कि अनशन के सातवें दिन आज टीम अन्ना के दो सदस्यों की तबीयत खराब बताई जा रही है। अनशनकारियों की जांच करने वाले सरकारी डॉक्टर ने अरविंद केजरीवाल और गोपाल राय को अस्पताल ले जाने की सलाह दी है।











Click it and Unblock the Notifications