मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख का मुआवजा

Rs. 2 lakhs as compensation for Hisar accident
हिसार। हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने हिसार-राजगढ़ मार्ग पर सिवानी मंडी के निकट गांव सैनीवास के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये, गम्भीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये तथा कम घायलों को 20-20 हजार रुपये अनुग्रह अनुदान के रूप में देने की घोषणा की। राज्य सरकार घायलों को नि:शुल्क उपचार भी प्रदान कर रही है। घटना का समाचार सुनकर मुख्यमंत्री ने कुरूक्षेत्र में अपने कार्यक्रम रद्द कर दिए और शोक सतप्त परिवारों के सदस्यों को संात्वना देने और घायलों का हाल चाल पूछने के लिए हिसार पहुंचे।

प्रारम्भिक रिपोर्टों के अनुसार 22 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई और सात व्यक्तियों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। अनेक अन्य व्यक्ति घायल हो गए, क्योंकि जिस कैंटर में वे यात्रा कर रहे थे, हिसार-राजगढ़ मार्ग पर गांव सैनीवास के निकट उसकी ट्रक के साथ सीधी टक्कर हो गई थी।

हुड्डा ने हिसार-राजगढ़ मार्ग पर गांव सैनीवास के निकट एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक ट्रक और एक कैंटर के बीच हुई सीधी टक्कर में 29 लोगों के हुए निधन पर गहरा दुख: प्रकट किया है। मृतकों में 10 महिलाएं 16 पुरूष तथा 3 बच्चे शामिल हैं।

कैंटर एवं ट्रक के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 22 लोगों की मृत्यु मौके पर ही हो गई और सात अन्य घायलों ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया । इस दुर्घटना में कई अन्य घायल भी हुए हैं। इस दौरान जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री किरण चौधरी, शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल, आवास एवं सहकारिता मंत्री सतपाल सांगवान तथा मुख्य संसदीय सचिव राम किशन फौजी ने भी शोक संतप्त परिवारों के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+