मिशन 2014- कृष्ण नगरी में भाजपा करेगी चुनावी मंथन

देश और प्रदेश के चुनिंदा प्रमुख लोगों को ही इस बैठक में बुलाया गया है। बैठक में पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी, महामंत्री संगठन रामलाल, महासचिव व पार्टी मामलों के प्रदेश प्रभारी नरेन्द्र सिंह तोमर, सह प्रभारी राधे मोहन सिंह, तथा करणा शुक्ला प्रमुख है। यह सभी नेता पूरे दो दिन तक इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। पूर्व संगठन मंत्री संजय जोशी और राष्ट्रीय मंत्री सुधीन्द्र कुलकर्णी के लोकसभा चुनावों पर तैयारी का खाका तैयार कर बैठक में प्रस्तुत करने की संभावना है।
इस चिंतन बैठक में 2014 लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर सीटों की श्रेणी तय की जा सकती है। इस बार पार्टी जातिगत समीकरण, सामाजिक, आर्थिक आधार को ध्यान में रख कर प्रत्याशी तय करना चाहती है। वैसे पार्टी इस बात से बेहद उत्साहित है कि प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी का पार्टी कार्यकर्ताओं को निगम चुनावों में प्रत्याशी बनाने का प्रयोग सफल हो गया है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रदेश नेतृत्व से कहा गया है कि प्रदेश के ऐसी सीटें जहां पिछले लोकसभा चुनाव में सीधी लड़ाई में पार्टी थी और इस बार के नगर निगम और नगर पालिका के वे क्षेत्र जहां विधानसभा चुनाव की अपेक्षा ज्यादा वोट मिले हैं उनकी सूची और पार्टी के पक्ष में बढ़े जनसमर्थन को रोके रहने की कार्य योजना बैठक में प्रस्तुत किया जाए। राज्य इकाई ने पचास सीटों पर सीधी या महत्वपूर्ण स्थिति होने का दावा किया है। प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक की माने तो ङ्क्षचतन बैठक में पार्टी अधिकांश लोकसभा क्षेत्रों के संभावित प्रत्याशियों पर गंभीर चर्चा होगी। प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत के अनुसार लोकसभा में दलबदलुओं को किसी भी कीमत पर टिकट नहीं दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications