माया की मूर्ति तोड़ने वाली सेना का सरगना अमित जानी गिरफ्तार

वहीं यूपी पुलिस की एक अन्य टीम ने अमित के एक साथी राजेन्द्र चौधरी को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। अब तक कुल 6 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
सेना के अध्यक्ष अमित जानी के खिलाफ 7 मामले
यूपी नव निर्माण सेना का गठन कब और किसने किया था इस बात की जानकारी किसी के पास नहीं है। प्रदेश के डीजीपी का कहना है कि इस संगठन की अभी तक प्रदेश में कोई गतिविधि नहीं थी। अचानक यह संगठन उभरा है और अब इसके बारे में पता लगाया जा रहा है। डीजीपी के इस बयान के विपरीत खुद को सेना का अध्यक्ष बताने वाला शक्स अमित जानी एक अपराधी है और उसके खिलाफ सात आपराधिक मुकदमें चल रहे हैं।
डीजीपी कहते हैं कि यूपी नव निर्माण सेना के बारे में खुफिया विभाग के पास भी कोई जानकारी नहीं है। छानबीन सिर्फ इस बात का पता जरुर चला है कि यूपी नव निर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी मूल रूप से मेरठ जनपद का रहने वाला है उसके खिलाफ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलो में अपराधिक मामले दर्ज हैं। उधर कहा जा रहा है कि सेना के द्वारा कुछ कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमें कई बड़े लोग देखे गए।












Click it and Unblock the Notifications