नेपाल: सड़क दुर्घटना में भारतीय समेत 15 की मौत

काठमांडो में भारतीय दूतावास ने इस बात की पुष्टि की है कि मारे गये लोगों में एक भारतीय है। पुलिस ने बताया कि नौ महिलाओं, दो पुरूषों और चार बच्चों की उस समय मौत हो गई जब पल्पा जिले में जोर्टे ऑफ डेउराली बहिरे में जीप सड़क से ढलान पर गिर गई। उन्होंने कहा कि दो घायलों को इलाज के लिये लुंबिनी मेडिकल कालेज प्रभास में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि पश्चिमी नेपाल में स्थानीय रिषिकेश मंदिर के दर्शन के लिये तीर्थ यात्रियों ने भारतीय जीप किराये पर ली थी। उन्होंने बताया कि जीप उन्हें गुल्मी जिले के रिदी ले जा रही थी जब यह दुर्घटना हुई। घटनास्थल पर एक पुलिस बल रवाना हो गई है। जिस समय दुर्घटना हुई उस समय जीप गुल्मी जिले से रिदी जा रही थी।












Click it and Unblock the Notifications