हरियाणा के 40 स्कूलों में शुरू होंगे वोकेशनल कोर्स

कैबिनेट मंत्री श्रीमती भुक्कल ने बताया कि स्कूली शिक्षा मेंं निरंतर बढ़ोत्तरी हो रही है और इसी के दृष्टिगत हरियाणा प्रदेश में 9वीं कक्षा से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को वोकेशनल कोर्स कराने की पहल की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक तौर पर हरियाणा प्रदेश के 40 स्कूलों में विद्यार्थियों को उनके संबंधित विषयों के साथ-साथ वोकेशनल कोर्स भी कराए जाएंगे ताकि विद्यार्थी उक्त वोकेशनल कोर्स के जरिए रोजगार पा सके। उन्होंने बताया कि वोकेशनल कोर्स विद्यार्थियों को रोजगार पाने में सक्षम बनाएंगे।
शिक्षामंत्री गीता भुक्कल ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने दौरे के दौरान बहु में राजकीय महिला महाविद्यालय खोलने की घोषणा की थी और कम समय में ही उक्त घोषणा पर अमल करते हुए विभाग की ओर से एक अगस्त से बहु गांव में राजकीय महिला महाविद्यालय की कक्षाएं गांव के ही राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में लगनी शुरू हो जाएंगी।
कैबिनेट मंत्री गीता भुक्कल ने कहा कि ओलंपिक खेलों में भी हरियाणा के खिलाडिय़ों से पदक की उम्मीद लगाई जा रही है। हरियाणा सरकार की खेल नीति का ही परिणाम है कि खिलाडिय़ों में नई उमंग दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि यह गौरव की बात है कि लंदन ओलंपिक खेलों में हरियाणा प्रदेश के 18 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उन्होंने खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी हैं।












Click it and Unblock the Notifications