प्रेमी संग भागी महिला के पंचायत ने काटे बाल, नंगा कर गाँव में घुमाया

ऐसा ही कुछ हुआ राजस्थान में जहाँ उदयपुर जिले में सराड़ा इलाके के कोलर गांव में पंद्रह दिन पहले भागी विवाहिता और उसके प्रेमी को पहले ग्रामीणों द्वारा पकड़ गया। फिर स्थानीय पंचायत के तुगलकी फरमान के बाद दोनों को पेड़ से बांधकर उनकी पिटाई की गयी और जब इससे भी दिल नहीं भरा तो लोगों ने प्रेमी जोड़े के बाल काटे साथ ही लोगों द्वारा महिला के कपडे उतार कर पूरे गाँव में नंगा घुमाया गया।
इस पूरे घटना क्रम में पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला के पति सहित 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है साथ ही घायल युवक और महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ये भी बताया की घटना को अंजाम देने वाले लोग फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गाँव के दुर्गा और प्रकाश एक दूसरे से प्यार करते थे। दुर्गा शादी शुदा थी दोनों ने कहीं दूर भाग कर शादी करने का फैसला किया जिसके मद्देनजर 15 दिन पहले दोनों मौका देख के भाग गए।
लेकिन गाँव के लोग इतनी आसानी से कहाँ इस बात को हजम करने वाले थे आखिरकार बीते दिन ही उनलोगों द्वारा प्रेमी जोड़े को ढूँढ लिया गया। उसके बाद शुरू हुआ सजा का दौर जहाँ पहले तो लोगों द्वारा प्रेमी जोड़े को पेड़ पर लटका के जम के मारा गया उसके बाद उनके बाल काटे गए फिर पंचों के आदेश के बाद महिला का चीरहरण करते हुए उसे पूरे गाँव के सामने नंगा घुमाया गया।
इस पूरे मामले पर अगर सूत्रों की माने तो ये पूरा प्रकरण पुलिस के सामने ही अंजाम दिया गया है साथ ही जब पुलिस द्वारा लोगों को रोका गया तो ग्रामीणों से पुलिस वालों से हाथापाई भी की थी। सूत्रों ने ये भी बताया कि जिस समय पुलिस वाले घायल युवक और महिला को अस्पताल ले जा रहे थे उस वक़्त दोबारा ग्रामीण उग्र हो गए और दोनों को पुलिस जीप पर से उतार कर दोबारा मारा गया।
यहां सबसे बड़ा सवाल ये उठता है कि क्या प्यार करने वालों कि कोई जगह नहीं है इस समाज में ? क्या पंचायत पुलिस और न्याय पालिका से बढ़कर है ? क्या एक महिला को उसके द्वारा की गयी गलती है लिए मिलने वाली ऐसी सजा जायज है ?
इस मामले पर आप अपनी राय नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में जरुर दें।












Click it and Unblock the Notifications