अन्ना नहीं टीम अन्ना बैठेगी अनशन पर

फरीदाबाद। 25 जुलाई से राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर अन्ना हजारे नहीं, बल्कि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया व गोपाल राय अनशन करेंगे। यह जानकारी टीम अन्ना के सदस्य अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को नीलम बाटा रोड स्थित वैश्य भवन में कही। टीम अन्ना के सदस्यों अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया, गोपाल राय व संजय सिंह ने नीलम बाटा रोड स्थित एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इंडिया अगेंस्ट करप्शन 25 जुलाई से फाइनल वॉर अगेंस्ट करप्शन की शुरुआत कर रहा है। इसी दिन से अनिश्चितकालीन अनशन भी शुरू होगा।

स्वास्थ्य और उम्र को देखते हुए अन्ना हजारे को अनशन पर न बैठने के लिए टीम ने राजी कर लिया है। उनकी जगह अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया व गोपाल राय अनशन करेंगे। उन्होंने कहा कि देश में भ्रष्टाचार प्रमुख समस्या है। अगर भ्रष्टाचार खत्म हो जाए तो बाकी समस्याएं खुद समाप्त हो जाएंगी। एक्यूट शुगर प्रॉब्लम के बावजूद अनशन करना केजरीवाल के लिए कितना ठीक होगा, के सवाल पर केजरीवाल कहा कि देश के लिए कुर्बानी देने का समय आ चुका है। फरीदाबाद में इंडिया अगेंस्ट करप्शन के बैनर तले कम कार्यकर्ताओं के जुटने के सवाल पर मनीष सिसौदिया ने बताया कि दिल्ली एनसीआर के कार्यकर्ताओं का दिल्ली में ही आह्वान कर लिया जाता है।

बताया यह भी जा रहा है कि खचाखच भरे वैश्य भवन की भीड़ में बीजेपी, वीएचपी और आरएसएस के समर्थक भारी संख्या में मौजूद थे। अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार के जनलोकपाल बिल का जमकर मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा कि सरकारी लोकपाल में भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले को ही सबूत भी मुहैया कराना होगा, ऐसा न करने पर उसे दो साल की सजा मिलेगी। सबूत मुहैया कराने और आरोप साबित हो जाने पर आरोपी को छह महीने की सजा होगी। उन्होंने कहा कि ऐसे पीएम से क्या उम्मीद करें जो खुद के खिलाफ निष्पक्ष जांच कराने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने पनडुब्बी खरीद घोटाला, कोयला घोटाला, टू जी स्पेक्ट्रम घोटाला आदि के जरिए केंद्र पर जमकर भड़ास निकाली। इस दौरान सर्वजन संघर्ष समिति के रणवीर चंदीला , जगदीश गोयल , शक्ति विनायक ने टीम अन्ना के आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की। इस मौके पर बीजेपी जिलाध्यक्ष अजय गौड़ , सीमा त्रिखा , अश्वनी त्रिखा , आनंदकांत भाटिया , कॉमरेड भोले सिंह आदि मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+