मैं निभाऊंगा बड़ी भूमिका, मम्मी और पीएम अंकल करें फैसला: राहुल गांधी

आपको बताते चलें कि बुधवार को इस मुद्दे पर कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी ने कहा था कि पार्टी में बड़ी भूमिका निभाने के बारे में फैसला खुद राहुल गांधी को करना है। उन्होंने कहा था कि उनकी ओर से कोई फैसला नहीं लिया जा सकता। राहुल को खुद फैसला करना है। इसके एक दिन बाद ही राहुल गांधी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और ऐलान कर दिया कि वह जिम्मेदारी लेने को तैयार हैं। अब जब राहुल ने खुद को बड़ी भूमिका के लिए तैयार किया है तो देखने वाली बात यह है कि सोनिया उन्हें पार्टी में क्या औहदा देती हैं।
वहीं अन्य वरिष्ठ नेता ने कहा कि पार्टी राहुल को 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर पेश कर सकती है, इसलिए उन्हें अभी बड़ी भूमिका निभाने के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह समेत तमाम पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने राहुल गांधी को संगठन में बड़ी भूमिका देने का राग अलापा है।












Click it and Unblock the Notifications