Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राष्‍ट्रपति चुनाव का मुकाबला आज, परिणाम 22 को

president election
नई दिल्‍ली। भारत के 14 वें राष्‍ट्रपति के लिए होने वाले चुनाव की लगभग सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। आज राष्‍ट्रपति पद के यूपीए उम्‍मीदवार प्रणब मुखर्जी और भाजपा समर्थित उम्‍मीदवार पीए संगमा के बीच मुकाबला होगा। इस चुनाव को लेकर विशेषज्ञों का अनुमान है कि प्रणब मुखर्जी भारी मतों से जीतेंगे। चुनाव परिणाम की घोषणा 22 जुलाई को होगी।

राष्‍ट्रपति चुनाव में आयोग ने अनुमति दी है क‍ि 77 सांसद अपने राज्‍य की राजधनियों में वोट डालेंगे। इसमें से सबसे ज्‍यादा 27 सांसद पश्चिम बंगाल के है। वर्तामान राष्‍ट्रपति प्रतिभा पाटिल का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्‍म होगा तथा नये राष्‍ट्रपति का शपथ ग्रहण 25 जुलाई को होगा।

प्रणव के साथ तृणमूल कांग्रेस, यूपीए, जदयू, सपा, बसपा, राजद, माकपा सहित और अन्‍य दल भी है। वोट सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक चलेगा। कुल 776 सांसद और 4120 विधायक संसद और राज्‍य की विधानसभाओं में मतदान कर सकते है। मतों का कुल मूल्‍य 10.98 लाख है, अगर सभी लोग मतदान करते है तो जीतने वाले उम्‍मीदवार को 5 लाख 49 हजार 442 मत मूल्‍य की जरूरत होगी।

ऐसी आशंका जताई जा रही है कि प्रणब दादा को 7.5 लाख मत मूल्य मिलने की जरूरत है। चार पार्टियों ने तेदेपा, भाकपा, आरएसपी, और डीएमडीके, में मतदान न करने का फैसला लिया है। कुछ सांसदों ने चुनाव आयोग से अपने गृह राज्‍य में मतदान करने का और कुछ ने दिल्‍ली में मतदान करने का आग्रह किया था, जिसको आयोग ने मंजूरी दे दी थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+