गेस्ट हाउस में मिला ज्वाइंट डाइरेक्टर का शव

पंजाब के लुधियाना निवासी 46 वर्षीय एसएस गिरेवाल भारतीय रक्षा संपदा में ज्वाइंट डाइरेक्टर के पद पर तैनात थे। वह कैन्टोमेंट बोर्ड के गेस्ट हाउस के कमरा न बर-5 में रहते थे। बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह जब वह अपने द तर नहीं पहुंचे तो द तर के कर्मचारी को शक हुआ। वह लोग जब गेस्ट हाउस के कमरे ज्वाइंटर डाइरेक्टर को देखने पहुंचे तो उनका शव कमरे के फर्श पर पड़ा मिला।
कर्मचारियों ने इस बात की सूचना सेना के आलाधिकारियों को दी। सेना से सूचना मिलने पर पहुंची कैण्ट पुलिस ने छानबीन के बाद ज्वाइंट डाइरेक्टर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने उनके परिवार वालों को भी सूचना दे दी है। कैण्ट पुलिस का कहना है कि एस.एस गिरेवाल अत्याधिक शराब पीने के आदी थी और साथ ही वह ब्लड प्रेशर के मरीज भी थे। पुलिस इन्हीं दोनों बातों को उनकी मौत का कारण बता रही है।
फिलहाल मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही पता चल सकेगा। कैण्ट पुलिस ने बताया कि ज्वाइंट डाइरेक्टर एस.एस गिरेवाल ने 9 जुलाई को ही राजधानी में ज्वाइन किया था।











Click it and Unblock the Notifications