यूपी: गड्ढे में कोई गिरा तो इंजीनियर को जेल

Rain in Lucknow
वाराणसी। सड़क पर जगह-जगह हो चुके गुढ्ढों में लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। कई बार लोगों को गंभीर चोटें तो कुछ मारे भी गए। इस बात को ध्यान में रखते हुए लोक निर्माण व सिंचाई मंत्री ने कहा कि बरसात के कारण सड़कों पर बन गये गड्ढों में यदि कोई गिरा तो राज्य सरकार कार्यदायी संस्था के इंजीनियर को जेल भेल देगी।

उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण और सिंचाई राज्य मंत्री सुरेन्द्र सिंह पटेल ने कहा कि मानसून आ गया है लेकिन ठेकेदारों ने सड़कों का निर्माण पूरा नहीं कराया जिस कारण प्रदेश वासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से पहले भी ठेकेदारों को यह निर्देश दिए गए थे कि कार्य मानसून से पूर्व कर लिया जाए लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पटेल ने बताया कि सभी कार्यदायी संस्थाओं को एक सप्ताह में सड़कों की पूरी मरम्मत करने का निर्देश दिये गये हैं।

उन्होनें कहा कि कई बार ऐसा देखा जाता है कि सड़क बनने के कुछ दिन बाद ही वह धंसने लगती है लेकिन अब यदि ऐसा हुआ तो ठेकेदारों के लिए ठीक नहीं होगा। उन्होंने कहा कि उन ठेकेदारों को काली सूची में डाल दिया गया है जिनकी बनाई सडकें तीन महीने में ही धंस गयी हैं। उन्होंनें कहा कि वाराणसी की सड़कों का जिक्र करते हुए कहा कि रोज हजारों की संख्या में देशी विदेशी पर्यटक आते हैं।

यहां सडकों की हालत खस्ता है। उन्होंनें शहर में सडकों की स्थिति का निरीक्षण भी किया। उन्होंनें लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों को खास तौर पर चेतावनी दी कि वह जल्द सुधर जायें और गुणवत्ता के साथ समझौता नहीं करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+