गुवाहाटी छेड़छाड़ मामला: वीडियो दिखाने पर एडिटर का इस्‍तीफा

Assam molestation: Channel editor announces to quit
गुवाहाटी। गुवाहाटी में एक पब के बाहर एक लड़की के साथ छेड़छाड़ करने की घटना का वीडियो बनाने की घटना के सिलसिले में स्थानीय टेलीविजन चैनल के एडिटर इन चीफ ने आज इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इस मामले में एक पत्रकार के कथित तौर पर घटना को बढ़ावा देने के आरोपों की निष्पक्ष जांच पर संदेह व्यक्त किया।

गुवाहाटी प्रेस क्लब में एक टेलीविजन चैनल के एडिटर इन चीफ अतनु भूइयां ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री तरूण गोगोई के कल के बयान से आश्चर्य हुआ है जिसमें उन्होंने पत्रकार गौरव ज्योति नियोग द्वारा इस घटना के बारे में पुलिस को सूचित नहीं किये जाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि गोगोई की टिप्पणी के बाद पुलिस नियोग को उठाकर ले गई और चार घंटे के बाद छोड़ा। हमें आशंका है कि जांच निष्पक्ष नहीं होगी क्योंकि पुलिस गोगोई के बयान से प्रभावित है।

भुइयां ने कहा कि उन्हें विभिन्न स्रोतों से जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री चाहते हैं कि वह (भुइयां) इस पद से इस्तीफा दे दें। उन्होंने कहा कि ऐसी टिप्पणियों से चैनल के प्रबंधन पर दबाव उत्पन्न हो सकता है जो अभी भी मेरा समर्थन कर रहा है और ऐसा हो सकता है कि भविष्य में मेरे उपर दबाव डाले।

इसलिए ऐसी स्थिति से बचने के लिए मैंने इस्तीफा देने का निर्णय किया है। भुइयां ने कहा कि वह नैतिकता के आधार पर इस्तीफा नहीं दे रहे हैं और अपने रिपोर्ट के साथ हैं जिसने अपना काम किया है। आरटीआई कार्यकर्ता अखिल गोगोई के छेड़छाड़ के आरोपों को बढ़ावा देने के बयान के बाद नियोग ने 15 जुलाई को संगठन से इस्तीफ दे दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+