अमेरिका पर एलियंस करेंगे हमला

Close encounter: We may meet aliens this century
दिल्ली (ब्यूरो)। दुनिया में हर जगह एलियन और यूएफओ की रहस्यमय कहानी कही जाती है। जाने माने वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग ने भी एलियन के वजूद की बात कहकर इस मुद्दे को और गरमा दिया हथा। अब एक वैज्ञानिक ने दावा किया है कि एलियन कभी भी धरती पर हमला कर सकते हैं। उन्होंने खासकर अमेरिका को आगाह किया है कि वह इस खतरे को देखते हुए तैयारी करे। आक्सफोर्ड की वैज्ञानिक बेल के मुताबिक एलियन से जंग 100 वर्ष के अंदर संभव है।

ज्यादतर वैज्ञानिकों का मानना है कि ब्रह्मांड में दूसरे ग्रहों पर जीवन हो सकता है। लेकिन पिछले साल ब्रिटेन के जाने-माने वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग ने यह कहकर लोगों को चौंका दिया कि एलियन का ना सिर्फ वजूद है बल्कि वो इंसानों से ज्यादा ताकतवर हैं और धरती पर हमला कर सकते है। लिहाजा उनसे संपर्क करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। मशहूर वैज्ञानिक जैकलिन बेल ने डबलिन में कहा है कि हमें एलियंस से मुकाबला करने के लिए तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। उन्होंने कहा हमे दूसरे ग्रहों पर जीवन और विकसित जीवन के संकेत मिल रहे हैं, लेकिन हम अब तक तय नहीं कर पाए हैं अगर वे धरती पर आते हैं या हमला करते हैं तो हम कैसे मुकाबला करेंगे।

वे कहती हैं उन ग्रहों पर जीवन की संभावना ज्यादा है ज्यादा चट्टानें हैं। हालांकि वह मानती हैं कि उनसे संपर्क करना आसान नहीं है। क्योंकि वहां तक रेडियो तरंगों को जाने में ही सैकड़ों साल लग सकते हैं। दूसरा पक्ष यह है कि अगर वे धरती पर आ गए तो हम क्या करें। हाल ही में एक प्रमुख ब्रिटिश अंतरिक्ष वैज्ञानिक ने दावा किया था कि एलियन विशाल जेलीफिश की तरह दिखते हैं जिसका निचला हिस्सा नारंगी रंग का होता है।उपग्रह विशेषज्ञ और ब्रिटेन में सरकार की सलाहकार मैगी एडरिन पोकाक ने दावा किया था कि एलियन के बारे में उनका मानना है कि वे मानव नहीं होते और सिलिकान आधारित जीवन से उत्पन्न होते हैं।

वे विज्ञान फिल्मों में दिखाये जाने वाले हरे मनुष्यों की बजाय जेलीफिश की तरह दिखायी पड़ते हैं। उनका दावा था कि भले ही वे जेलीफिश के रूप में नजर आते आते हो लेकिन वे समुद्र में नहीं रह सकते। वे बृहस्पति के पर्यावरण जैसी स्थिति में रह सकते हैं जहां वे इधर उधर तैरते रहते हैं। बहरहाल जैकलिन बेल ने एलियन के धरती पर हमले की बात कह कर मामले को फिर गरमा दिया है। वैसे भी दुनिया को इस मामले गंभीर होने की जरूरत है। अगर वे धरती पर आ गए तो धरती के लोग उनसे कैसे निपटेंगे। जाहिर सी बात है इस मामले में यूएऩओ और अमेरिका को ही पहले करनी पड़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+