गूगल में सेंध लगाकर याहू ने मारिसा मेयर को बनाया सीईओ

याहू ने कहा कि मारिसा की नियुक्ति ग्राहकों को बेतहर सुविधा देने के लिये उत्पाद अनुसंधान पर जोर देने तथा विज्ञापन आय बढ़ाने की दिशा में मजबूत पहल का संकेत है। इंटरनेट कंपनी को गूगल तथा फेसबुक जैसी प्रतिद्वंद्वी कंपनियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा हैं पिछले एक साल में याहू दो कार्यवाहक सीईओ समेत कुल पांच सीईओ को नियुक्त कर चुकी है।
मारिसा ने एक बयान में कहा, मैं प्रमुख इंटरनेट गंतव्य याहू को नेतृत्व देने को लेकर सम्मानित महसूस कर रही हूं और उत्साहित हूं। उन्होंने कहा, मैं नये उत्पादों, सामग्रियों और विश्व भर में फैले उपयोक्ताओं और विग्यापनदाताओं को जरूरत के मुताबिक सेवा प्रदान करने के लिए इस कंपनी के समर्पित कर्मचारियों के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं। मेयर गूगल में गूगल मैप्स, गूगल अर्थ, जैगट, स्ट्रीट व्यू समेत स्थानीय और भौगोलिक उत्पादों से जुड़ी गतिविधियों को संभालती थीं। वह गूगल से 1999 में जुड़ी थी।












Click it and Unblock the Notifications