बरेली में महिला को जिंदा जलाया

Woman set ablaze in Bareilly
बरेली। उत्‍तर प्रदेश में घरेलू हिंसा कम नहीं हो रही है। रविवार को बरेली जिले में भी एक ऐसी ही घटना हुई जब आपसी विवाद में घरवालों ने ही एक महिला को जलाकर मार डाला। उत्तर प्रदेश में बरेली के बहेडी क्षेत्र में मामूली बात पर एक विवाहिता को उसकी ही सास, ननद व देवर ने मिलकर जला दिया। घर वालों द्वारा पत्नी को आग के हवाले करता देख पति से उसे बचाने के प्रयास में लेकिन वह पत्नी को बचा नहीं सका। पत्नी को बचाते हुए पति गंभीर रुप से झुलसकर घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार बहेडी के शेखूपुर मोहल्ला निवासी अनवार की शादी आठ साल पहले तबस्सुम से हुई थी। अनवार व उसकी पत्नी घर के ऊपरी हिस्से में रहते थे तथा मां बहनें और छोटा भाई नीचे रहते थे। उनका आए दिन परिवार वालों से झगड़ा हुआ करता था। अनवार अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ अपनी जीवन बिता रहा था। रविवार को पानी की मोटर का तार तोड़े जाने के मामले को तबस्सुम व सास में कहासुनी हो गयी।

कहासुनी होता देख तबस्सुम की ननद व देवर भी मौके पर आ गए तथा झगड़ा करने लगे। अनवार ने जब देखा कि झगड़ा बढ़ रहा है तो उसने बीच बचाव का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। आरोप हैं कि सास हसीना देवर मोहम्मद अली तथा ननद कमरजहां एवं कैसरजहां ने मिलकर तबस्सुम की पिटाई की तथा उसके शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी।

तबस्सुम का शरीर जलने लगा तो उसके पति ने उसे बचान का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। तबस्सुम गंभीर रुप से झुलस गयी जबकि उसे बचाने के प्रयास में उसका पति भी गंभीर रुप से घायल हो गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां तबस्सुम की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी जबकि अनवार का इलाज किया जा रहा है। तबस्सुम के पिता मुख्तार अहमद ने इस मामले में उसकी सास, दो ननदों तथा देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+