मिस्र में हिलेरी क्लिंटन पर फेंके गये टमाटर और जूते

दंगा निरोधक भीड़ को रोकने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। एक टमाटर मिस्र के अधिकारी के चेहरे पर लगा। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने हिलेरी के वाहन को निशाना बनाने का प्रयास किया और विदेश विभाग के अधिकारी ने कहा कि उनका (हिलेरी) वाहन निशाना नहीं बन सका।
प्रदर्शनकारी मोनिका, मोनिका चिल्ला रहे थे जिसका इशारा हिलेरी के पति और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन से जुड़ी व्हाइट हाउस इंटर्न मोनिका लेवेंस्की से था। हिलेरी के काफिले को उस समय निशाना बनाया गया जब एलेक्जेंड्रिया में वाणिज्य दूतावास को फिर से खोले जाने के मौके पर उन्होंने कहा कि वह इस शहर में उन आलोचकों को उत्तर देने के लिए आई हैं जो समझते हैं कि अमेरिका मिस्र की राजनीति में पक्षपात करता है। मैं स्पष्ट करना चाहती हूं कि अमेरिका, मिस्र में विजेता या पराजित होने वालों का चयन करने से नहीं जुड़ा है।
शीर्ष स्तरीय बातचीत के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन इस्राइल पहुंची हुई हैं, जहां ईरान के परमाणु कार्यक्रम और बाधित शांति प्रक्रिया पर वार्ता केंद्रित होने की उम्मीद है। क्लिंटन मिस्र के दौरे के बाद, पिछले करीब दो वर्षों में पहली बार यहां आयी हैं। उनके साथ अमेरिकी पश्चिम एशिया मामलों के दूत डेविड हाले और राजनीतिक मामलों की उपमंत्री वेंडी शर्मन भी हैं, जिन्होंने विश्व शक्तियों और ईरान के बीच वार्ता में वाशिंगटन का प्रतिनिधित्व किया था।












Click it and Unblock the Notifications