ब्रिटिश अखबार ने उड़ाया मनमोहन का मजाक कहा सोनिया का गुड्डा
दिल्ली।
यह कहना शायद उचित ना हो मगर सौ फिसदी सच है कि देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह विदेशी मीडिया के लिये मजाक का विषय बन गये हैं। अभी कुछ ही दिन पहले टाइम मैगजीन ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अंडरएचीवर बताया था। मैगजीन की इस करतूत से पूरे देश में हंगामा हुआ मगर अब इंग्लैंड के एक बड़े अखबार 'द इंडिपेंडेंट' ने मर्यादा की सारी सीमाओं को तोड़ते हुए मनमोहन सिंह को सोनिया गांधी का गुड्डा (पूडल) करार दिया है। id="toptextpromo">हालांकि
जब इस खबर हंगामा हुआ तो अखबार ने अपने वेब एडिशन पर हेडलाइन से 'पूडल' शब्द हटाकर कुछ ही घंटों में उसे पपेट (कठपुतली) और बाद में अंडरएचीवर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 'द इंडिपेंडेंट' ने हेडलाइन लिखा है कि ('मनमोहन सिंह: सेवियर ऑर सोनियाज पूडल') Manmohan Singh: Seviour or Sonia's Poddle?' हिंदी में कहें तो 'मनमोहन सिंह: मुक्तिदाता या सोनिया का गुड्डा'। अखबार ने यह हेडलनाइन सोमवार के अपने एडिशन में प्रकाशित किया है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इस
हेडलाइन की खबर पर चर्चा करें तो उसमें लिखा गया है कि मनमोहन सिंह की समस्याओं में से एक यह है कि उनके पास कोई वास्तविक राजनीतिक ताकत नहीं है। बल्कि उनकी प्रधानमंत्री के रूप में मौजूदगी सोनिया गांधी के कारण बनी हुई है। इसी कारण कभी-कभी वह अपने कैबिनेट को भी नियंत्रित नहीं कर पाते हैं। इसमें आगे लिखा गया है, 'उनके सुधारों का जोश और उत्साह खत्म हो चुका है और देश की तरक्की धीमी हो चुकी है। विपक्षियों के अनुसार उन्होंने ऐसी सरकार की अगुआई की, जो आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई साबित हुई है। उनकी अपनी कांग्रेस पार्टी से भी अप्रत्यक्ष रूप से बार-बार राहुल गांधी के लिए गद्दी छोड़ने की मांग होती रही है।'











Click it and Unblock the Notifications