महिलाओं के बाजार जाने पर पंचायत ने लगाई पाबंदी

बागपत के आसरा गांव में लगी इस पंचायत ने महिलाओं को घर के अंदर कैद करने का फरमान सुना दिया। इस पंचायत में भारी संख्या में मुस्लिम शामिल थे। पंचायत ने फरमान सुनाते हुए कहा कि गांव के बाहर लगने वाले बाजार में 40 साल से कम उम्र की कोई भी महिला नहीं जाएगी।
पंचायती फरमान में कहा गया कि गांव में कोई भी प्रेम विवाह नहीं करेगा, जो ऐसा करेगा उसको गांव से बाहर निकाल दिया जाएगा। सप्ताह में एक दिन लगने वाली बाजार में छेड़छाड़ ज्यादा होती है, इसलिए महिलाएं वहां नहीं जाएंगी। इसके साथ ही पंचायत ने यह भी कहा कि 40 साल से कम उम्र की महिलाए गांव में या उससे बाहर मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करेंगी।
गांव के लोगों का कहना है कि आए दिन युवतियों और महिलाओं पर होने वाले अत्याचार बढ़ते जा रहे है। बाजार में हो रही खुलेआम छेड़खानी की घटनाओं से पूरा गांव त्रस्त आ गया है, लेकिन चौकाने वाला तो पंचायत का फैसला है। छेड़खानी करने वाले मंचलों को सजा देने के बजाय पंचायन ने महिलाओं को ही कैद कर दिया। उत्तर प्रदेश के कानून व्यवस्था की एक झलक ये भी है।












Click it and Unblock the Notifications