पाकिस्‍तान में 9 पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्‍या

Pakistani Taliban Attack Police Compound, Kill 9
लाहौर। हथियारों से लैस आतंकवादियों के समूह ने एक इमारत में घुसकर यहां नौ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी। अधिकारियों ने कहा कि घनी आबादी वाले इचरा के पास आज सुबह हुए हमले में आठ अन्य पुलिसकर्मी घायल भी हुए। ये पुलिसकर्मी खैबर और पख्तूनख्वा प्रांत के जेल विभाग से ताल्लुक रखते हैं और वे लाहौर में प्रशिक्षण के लिए आए थे। पंजाब पुलिस प्रमुख हाजी हबीब उर रहमान ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि हमले में नौ पुलिसकर्मियों की मौत हुई है।

उन्‍होंने कहा कि खैबर और पख्तूनख्वा के कम से कम 30 पुलिसकर्मियों ने एक निजी इमारत किराये पर ली थी और इस इमारत पर करीब 10 आतंकवादियों के समूह ने हमला किया। रहमान ने कहा कि हमलावरों ने इमारत के प्रवेश द्वार पर तैनात एक पुलिसकर्मी की हत्या की और फिर अंदर घुसकर तीन मंजिलों पर सोते पुलिसकर्मियों पर हमला किया। हमलावरों के पास पिस्तौल, ग्रेनेड सहित कई अत्याधुनिक हथियार थे।

अधिकारियों ने कहा कि उन बमों को निष्क्रिय करने के लिए बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है जो नहीं फटे। टीवी फुटेज में पुलिसकर्मियों को रोते बिलखते दिखाया गया और बचाव दल के सदस्यों ने इमारत से मृतकों के शव निकाले। रहमान ने कहा कि हमलावर इचरा में एक कार और तीन मोटरसाइकिल से आए थे। उन्होंने इस बात की संभावना से इंकार नहीं किया कि आज का हमला सोमवार को गुजरात शहर के पास पाकिस्तानी सेना शिविर पर हुये हमले से जुड़ा हुआ है।

सेना शिविर हमले में आठ सैनिक और एक पुलिसकर्मी की मौत हुई थी। उन्‍होंने कहा कि गुजरात शहर में और आज की घटना आतंकवादी गतिविधियां हैं। इस बात की संभावना है कि इन घटनाओं में एक ही गैंग शामिल हो। रहमान ने कहा कि आतंकवादियों ने चेतावनी दी थी कि अफगानिस्तान की ओर जाने वाले नाटो आपूर्ति मार्ग फिर से खोलने के पाकिस्तान के फैसले के विरोध में वे और हमले करेंगे। पुलिस ने कहा कि दोनों ही घटनाओं में आतंकवादी एक सुजुकी कैल्टस कार और मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए। किसी भी संगठन ने इस ताजा हमले की जिम्मेदारी नहीं ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+