राहुल गांधी के लिये शादी का रिश्‍ता, दहेज में मिलेगा 15 करोड!

Rahul Gandhi offered Rs 15 crore dowry
दिल्‍ली। कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी को एक महिला ने अपनी बेटे से शादी करने का ऑफर दिया है। इतना ही नहीं उसने दुल्‍हन के साथ ही साथ 15 करोड़ दहेज देने का भी ऑफर पेश किया है। बीते 9 जुलाई से दिल्‍ली स्थित जंतर मंतर पर धरने पर बैठी इस महिला का कहना है कि अगर राहुल गांधी उसकी बेटी से शादी कर लें तो वह दहेज में 15 करोड़ देने को तैयार है। सूत्रों की मानें तो महिला का नाम शांति शर्मा है और भारी बारिश में भी अनशन पर बैठी हुई है।

उल्‍लेखनीय है कि शांति भगवान से प्रार्थना कर रही हैं कि उनकी बेटी के लिए एक सही वर मिल जाये। शांति राहुल गांधी के अलावा किसी को भी अपना दामाद देखना नहीं चाहती है। मौन व्रत पर बैठी शांति ने अपने पीछे एक कार्ड लगा रखा है जिसमें लिखा है राहुल गांधी से अपनी बेटी के रिश्ते की मांग। कार्ड में लिखा हुआ है कि वह जयपुर की रहने वाली है।

शांति अपने ससुराल वालों की संपत्ति में अपना हिस्‍सा मांग रही है। पुलिस का कहना है कि शांति मानसिक रूप से विक्षिप्‍त हो सकती है। उसने अनशन के लिये कोई अनुमति नहीं ली थी। शांति के साथ अनशन पर बैठे संतोष मुरत सिंह का कहना है कि शांति पिछले कई दिनों से मौन व्रत पर बैठी है। वह किसी से बात नहीं करती है। वह न तो बोलती है और न ही कुछ लिखती है। नई दिल्ली के एडिशनल डीसीपी ने इस पर किसी प्रकार की प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+