यूपी में चलती वैन में आग 4 बच्चों समेत 14 की मौत

यह घटना उस समय हुई जब वैन में गैस रिसाव हुआ और देखते ही देखते वैन में आग लग गयी। कुछ ही देर में वैन धू-धू कर जलने लगी। गाड़ी के सभी शीशे आदि बंद होने के कारण गाड़ी में सवार लोग बाहर नहीं निकल नहीं पाए और तीन महिलाओं व चार बच्चों समेत सात लोगों की जलकर मृत्यु हो गयी जबकि छह लोग बुरी तरह झुलस गये।
एसपी प्रबुद्घनगर ने बताया कि गाजियाबाद जिले के लोनी में रहने वाला जमशेद अपने परिवार के लोगों के साथ शादी समारोह में प्रबुद्धनगर जिले के घसौली गांव आया था। शादी के बाद ये लोग वैन पर सवार होकर लोनी गाजियाबाद जा रहे थे। बागपत व प्रबुद्धनगर जिले की सीमा पर कामला थाने के पास वैन में गैस रिसाव से आग लग गयी जिसमें चार बच्चों व तीन महिलाओं की जलकर मौत हो गयी जबकि गंभीर रुप से झुलसे छह लोगों को शामली अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने बताया कि वैन में रसोई गैस का सिलेंण्डर लगा था जिसके रिसाव से यह हादसा हुआ । शव बुरी तरह झुलस गये हैं और उनकी शिना त नहीं हो सकी है। बताया यह भी जाता है कि दोनों जिलों की सीमा विवाद में उलझी रही। इसके चलते दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर वाहनों की ल बी कतार लगी हुयी हैं। पुलिस के अनुसार मरने वालों की सं या बढ भी सकती है।












Click it and Unblock the Notifications