हजारों फीट गहरी खाई में गिरी स्कूल बस, 2 बच्चों की मौत, 51 जख्मी
जम्मू।
अभी अभी एक दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। खबर यह है कि कश्मीर के निकट गुलमर्ग में एक स्कूल बस हजारों फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 2 बच्चों की मौत और 51 बच्चों के बुरी तरह से घायल होने की सूचना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूल बस में 55 बच्चे सवार थे। छुट्टी के बाद बस चालक बच्चों को लेकर घर छोड़ने जा रहा था कि गुलबर्ग के पास तेज रफ्तार से आ रही दूसरी गाड़ी को बचाने के चक्कर में बस का संतुलन बिगड गया और बस खाई में जा गिरी। id="toptextpromo">सूचना
पाकर पुलिस और आला अधिकारी फौरन मौके पर पहुंच गये और बचाव कार्य शुरु कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी बच्चों को बाहर निकाला गया जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घायल बच्चों को इलाज के लिये पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां कुछ बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है। स्कूल चालक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>वहीं
अभी तक यह भी पता नहीं चल सका है कि बस किस स्कूल की थी और जो बच्चे मरे हैं या जख्मी हैं उनका क्या नाम था। फिलहाल इलाज जारी है और चालक की खोजबीन की जा रही है।











Click it and Unblock the Notifications