सदानंद गौड़ा ने इस्तीफा दिया, समर्थकों का हंगामा

समर्थकों की मांग थी कि वह अपने पद पर बने रहें। कुछ समर्थक उनकी कार के आगे सड़क पर लेट गए। पुलिस ने उन्हें हटाने के लिए बल प्रयोग किया। गौड़ा ने अपने समर्थकों से शांत रहने को कहा और बाद में कहा कि वह इस्तीफा देने जा रहे हैं। गौड़ा के समर्थक राज भवन के बाहर भी एकत्र हुए थे, लेकिन पुलिस के दखल के बाद उनके आगे बढ़ने का रास्ता साफ हुआ।
आपको बताते चलें कि पिछले एक सप्ताह से कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर हंगामा जारी है। शनिवार को ऐसी खबर आई थी कि गौड़ा ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गड़करी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है और जगदीश शेट्टार कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री होंगे। मगर मंगलवार को यह पूरा मामला उल्टा हो गया। गौड़ा ने इस्तीफा देने से इंकार कर दिया और 50 विधायकों की सेना लेकर मुख्यमंत्री के लिये दावा कर दिया। उसके बाद देर शाम भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली और राजनाथ सिंह की बैठक हुई और आज गौड़ा ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।












Click it and Unblock the Notifications