मनमोहन व्यक्तिगत तौर पर ईमानदार पर उनकी सरकार बेइमान: रामदेव

रामदेव ने एक सवाल के जवाब में कहा कि एक ईमानदार लोकपाल की नियुक्ति से देश में 90 प्रतिशत भ्रष्टाचार को काबू किया जा सकता है। देश दस प्रतिशत भ्रष्टाचार को लोगों में अच्छे चरित्र के विकास से दूर किया जा सकता है। राष्ट्रपति चुनाव के बारे में पूछे जाने पर रामदेव ने कोई टिप्पणी करने से यह कह कर इनकार कर दिया कि यह देश का सर्वोच्च पद है और इसके बारे में में कोई टिप्पणी नही की जानी चाहिए।
रामदेव ने कहा कि झारखंड में जल जंगल जमीन की लूट मची हुई है जिसके चलते यहां का विकास अवरूद्ध हुआ है लेकिन यदि इस लूट पर केन्द्र ओर राज्य सरकार मिलकर रोक लगायें तो यह का विकास कुछ वषों में ही हो सकता है। उन्होंने कहा कि झारखंड के पास अकूत खनिज संपदा है और यदि उसका सदुपयोग इसके विकास में किया जाये तो अमेरिकी सकल घरेलू उत्पाद जीडीपी का पचास प्रतिशत सिर्फ इस राज्य का जीडीपी होगा। उन्होंने दावा किया कि झारखंड के पास तीन सौ लाख करोड़ रूपये का तो सिर्फ कोयला है।












Click it and Unblock the Notifications