टाइम पत्रिका के लेख पर भाजपा-कांग्रेस में छिड़ी जंग

manmohan singh
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कामकाज की पत्रिका टाइम की ओर से आलोचना किये जाने को लेकर तीखी राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई तथा भाजपा ने मनमोहन सिंह को राजनीतिक प्राधिकार देने के लिए सोनिया गांधी को जिम्मेदार ठहराया जबकि कांग्रेस ने अटल बिहारी वाजपेयी को निशाना बनाया।

विवाद टाइम पत्रिका के उस एशिया अंक अंक को लेकर शुरू हुआ जिसमें उसके कवर पेज पर प्रकाशित 79 वर्षीय मनमोहन सिंह की तस्वीर के उपर शीर्षक छपा है उम्मीद से कम सफल भारत को चाहिये नई शुरुआत।

पार्टी प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने अमेरिका की टाइम पत्रिका में सिंह के बारे में छपे आलोचनात्मक लेख के संदर्भ में यहां कहा, "हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि सोनिया गांधी इस आरोप से बच नहीं सकती क्योंकि उन्होंने (प्रधानमंत्री) मनमोहन सिंह को राजनीतिक प्राधिकार दिया है, इसके चलते खराब व्यवस्था, भ्रष्टाचार और अल्प विकास के कारण भारत प्रभावित हुआ है"।

उन्होंने कहा, "पत्रिका में कुछ भी नयी बात नहीं है। देश का आम आदमी यह लंबे समय से बोल रहा था कि उनके (प्रधानमंत्री) खाते में वास्तव में कोई उपलब्धि नहीं है"। इस आलोचना से तिलमिलायी कांग्रेस ने वर्ष 2002 में टाइम पत्रिका में प्रकाशित उस लेख का हवाला दिया जिसमें वाजपेयी पर हमला बोला गया था।

कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए उससे पूछा कि "क्या वह टाइम के उस अंक का भी समर्थन करती है जिसमें वाजपेयी की आलोचना की गई थी"। तिवारी ने कहा, "मैं भाजपा से पूछना चाहता हूं जिसने टाइम पत्रिका को अपना नया आदर्श बनाया गया है कि क्या वह पत्रिका के 10 जून 2002 के अटल बिहारी वाजपयी के बारे में आये अंक का भी समर्थन करती है। मुझे उस लेख के अंश भी बेहद आपत्तिजनक लगते हैं"। वहीं जदयू प्रमुख शरद यादव ने सरकार से कहा कि वह खुले बाजार अर्थव्यवस्था को समर्थन करने संबंधी अपनी नीति का आत्मनिरीक्षण करे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+