12 फुट गहरे गड्डे में फंसा 4 साल का मासूम

बोरवेल का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बच्चे बोरवेल में गिर चुके है, लेकिन हर किसी की किसमत प्रिंस जैसी नहीं होती। अभी हाल ही में 20 जून 2012 को माही नाम की बच्ची 67 फुट गहरे गड्डे में गिर गयी थी। वह तीन दिन तक बोरवेल में फंसी रही। जबतक उसको निकाला गया उसकी मौत हो चुकी थी।
अबतक कई बच्चे बोरवेल का शिकार हो चुके है। अकेला प्रिंस ही एक ऐसा लड़का है जो बोरवेल से जिंदा निकला था। 23 जुलाई 2006 को प्रिंस अपने जन्ददिन के दिन 60 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था। 40 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे निकाला जा सका। देश भर में मांगी गईं दुआएं प्रिंस को लगीं और वो बच गया था।
अभी हाल ही में बोरवेल में गिरकर माही की मौत के बाद गुडगांव प्रशसन की नींद खुल गयी थी। डीसी पीसी मीणा ने बोरवेल के संबंध में सुप्रीम कोर्ट का निर्देश लागू करते हुए कहा था कि खुले बोरवेल एफआईआरदर्ज की जाए। लेकिन प्रशासन की नींद किसी अनहोनी से पहले क्यों नहीं खुलती।












Click it and Unblock the Notifications