एयर इंडिया का विमान पाकिस्तान में उतारा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया के एक विमान की सोमवार सुबह पाकिस्तान में इमर्जेंसी लैंडिग करनी पड़ी। विमान अबु धाबी से नई दिल्ली के लिए उड़ा था, लेकिन तकनीकी खराबी की वजह से उसे पाकिस्तान के नवाबशाह एयरपोर्ट पर लैंड करवाना पड़ा। बताया जा रहा है कि विमान में 130 यात्री थे, वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। सूत्रों के अनुसार, यात्रियों को एक विशेष विमान के जरिए दिल्ली लाया जाएगा। विमान में 130 यात्रियों में 124 पैसेंजर, चार क्रू मेंबर और दो पायलट सवार थे। सिविल एविएशन अथॉरिटी के प्रवक्ता के मुताबिक जब प्लेन पाकिस्तान के ऊपर से गुजर रहा था तब एयरबस एयरक्राफ्ट के कैप्टन को कॉकपिट में वॉरनिंग सिग्नल दिखाई दिया। सिग्नल प्लेन के हाइड्रॉलिक सिस्टम में खराबी की ओर संकेत कर रहा था।
कैप्टन ने तुरंत पाकिस्तानी प्रशासन से संपर्क किया और प्लेन को पाकिस्तान में ही उतारने की इजाजत मांगी। पाकिस्तान की ओर से तुरंत इजाजत दे दी गई। इसके बाद रात के करीब 3 बजकर 37 मिनट पर प्लेन को सिंध के नवाबशाह एयरपोर्ट पर उतारा गया।
एयर इंडिया की टीम जाएगी पाकिस्तान
एयर इंडिया के मुताबिक 6 सदस्यों की एक तकनीकी टीम पौने 11 बजे नवाबशाह एयरपोर्ट के लिए रवाना होगी। यात्रियों के लेने के लिए भारत से एक प्लेन भी जाएगा। हालांकि चर्चा है कि पाकिस्तान के विमान से भी इन सभी को लाया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications