अन्ना की जिद पूरी, जंतर मंतर पर ही होगा अनशन

अन्ना तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ है।
एक बार फिर कुछ इसी तरह के नारों से गुलजार होगा जंतर मंतर जी हां एक बार फिर से अन्ना हजारे और टीम अन्ना ने ये साबित कर दिया कि अगर वो कोई बात ठान लें तो फिर चाहे शासन हो या प्रशासन हर कोई उनके आगे झुक जाता है। आखिरकार अन्ना की जिद के आगे दिल्ली पुलिस को झुकना ही पड़ा। उन्होंने टीम अन्ना को जंतर मंतर पर अनशन करने कि इजाजत दे दी है।
ज्ञात हो कि दो दिन पहले दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर पर अनशन करने के लिए टीम अन्ना पर रोक लगा दी थी। आपको बता दें कि टीम अन्ना के सदस्य अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि पुलिस ने बेमियादी अनशन के लिए इजाजत दे दी है।
सूत्रों के हवाले से खबर है कि अरविंद केजरीवाल से जब इस विषय पर पूछा गया कि क्या पुलिस ने टीम अन्ना को जंतर मंतर पर अनिश्चितकालीन अनशन की इजाजत दे दी है तो उन्होंने एसएमएस के माध्यम से अपना जवाब हां में दिया।
सूत्रों ने ये भी बताया कि दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी इस खबर की पुष्टि कर दी है कि टीम अन्ना के सदस्यों ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार जरूरी शपथ पत्र दे दिया, जिसके बाद उन्हें अनशन की इजाजत दे दी गई है।
गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने बीते दिन टीम अन्ना को जंतर मंतर पर अनशन करने की इजाजत देने से इनकार कर दिया था। साथ ही उनके द्वारा ये कहा गया था कि इस दौरान संसद का मानसून सत्र भी शुरू होनेवाला है जिस पर इस अनशन का असर पड़ सकता है।
ज्ञात हो कि वैसे ही सरकार तमाम तरह के विवादों और घोटालों के चलते विपक्ष के टार्गेट पर है और सरकार इस बार केंद्र सरकार द्वारा पिछले साल अन्ना हजारे की गिरफ्तारी जैसी करी गयी गलती को दोहराना नहीं चाहती है। आपको बता दें कि अन्ना ने कहा था सरकार और पुलिस जो करना चाहे कर ले अनशन तो होकर रहेगा चाहे उन्हें जंतर मंतर पर अनशन करना पड़े या फिर तिहाड़ जेल में।












Click it and Unblock the Notifications