अवैध संबंधों के चलते मां ने की बेटी की हत्या

Woman killed her daughter over illegal relationship
लखनऊ। मां का दिल तो प्यार व ममता से भरपूर होता है। मां औलाद को जन्म देकर उसका पालन पोषण करती है न कि उसको मारने का प्रयास करती है लेकिन रमाबाईनगर में एक ऐसी मां को पुलिस ने गिरफ्तार किया जिस पर आरोप है कि उसने अपनी संतान की हत्या कर दी। कानपुर के पड़ोसी जिले रमाबाईनगर में हुई इस घटना की जांच में पता चला कि मां ने अपने अवैध संबंधों को छिपाने के लिए बेटी की हत्या कर दी।

पुलिस ने कथित तौर पर बेटी की हत्या करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। जबकि महिला ने इस बात से इनकार किया कि उसने अपनी बेटी की हत्या की।

पुलिस के अनुसार अंगदपुर निवासी राजकुमारी अपनी बेटी प्रियंका (15) के साथ रहती थी। राजकुमारी की बेटी प्रियंका ने हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी। वह बड़ी होने के साथ कई बातों को समझने लगी थी। उसने देखा कि उसकी मां का एक व्यक्ति से अवैध संबंध है जिसे लेकर वह उसने कई बार मां को यह बताने की कोशिश की कि यह गलत है। सूत्रों ने बताया कि महिला ने अपने अवैध संबंधों में बाधा बन रही बेटी को पीट-पीट कर मार डाला।

बेटी की हत्या के बाद राजकुमारी ने घटना को छिपाने के लिए प्रियंका के शव को घर में ही जलाने की कोशिश की। इसके लिए उसने लकडिय़ां जलायीं और प्रियंका के शव को उसके ऊपर रखा लेकिन वह अपने मकसद में कामयाब हो पाती इससे पहले ही पड़ोसियों को इसकी भनक लग गयी। पड़ोसियों ने जब उसके घर से धुआं उठता देखा, तो पुलिस को इस बारे में सूचना दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उन्होंने देखा कि प्रियंका का शव लकडिय़ों पर पड़ा था।

पुलिस ने प्रियंका का अधजला शव अपने कब्जे में ले लिया तथा प्रियंका की हत्या के आरोप में राजकुमारी को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में महिला ने हत्या की बात स्वीकार करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+