असम के एक मंत्री ने विधायक रुमी को बनवाया मुसलमान

गौतम राय ने कहा है कि अगर रुमी नाथ का का दूसरा पति जाकिर मेरे पास आता तो मैं उसकी टांग तोड़ देता। गौतम ने कहा कि असम ही नहीं पूरे देश में हिंदू लड़कियों को बरगला कर मुसलमान शादी कर रहे हैं। इसे रोकना जरुरी है। गौतम राय के कड़े रुख से कांग्रेस पार्टी हतप्रभ रह गई है। असम कांग्रेस के नेता समझ नहीं पा रहे है कि वे क्या करें। गौतम यहीं नहीं रुके पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा रुमी की बेटी मां-मां पुकार रही थी और दूसरी ओर रूमी दूसरे मर्द के साथ मौज करने में मस्त थी। उन्होंने कहा मैं हमले का समर्थन नहीं कर रहा लेकिन जनता की भावनाओं को बता रहा हूं। अहमद ने कहा है कि रुमी पर हमले के पीछे गौतम राय का हाथ है।
यहां बता दें रुमी नाथ ने अपने पहले पति राकेश सिंह से बिना तलाक दिए ही जाकिर से शादी करके बांग्लादेश चली गईं थी औऱ वहीं से फेसबुक के माध्यम से उनकी शादी के बारे में सबको पता चला। हालांकि बाद में कुछ दिनों के बाद वह असम चली आईं और तभी से वह अपने दूसरे पति के साथ रह रही थीं। पिछले दिनों रुमी नाथ और जाकिर करीमगंज के होटल में रूके हुए थे। वहीं करीब दो सौ लोगों की भीड़ पहुंच गई औऱ दोनों पर हमला कर दिया। भीड़ रुमीनाथ की दूसरी शादी को लेकर गुस्से में थी। रुमीनाथ इस समय गर्भवती हैं। भीड़ ने उनके और उनके दूसरे पति जाकिर को जमकर पीटा। बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इस बीच असम में डॉ. रूमी नाथ पर हमले के तीन आरोपियों को कांग्रेस के ही विधायक कमलाक्ष्य देव पुरकायस्थ के दिसपुर स्थित सरकारी आवास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन तीनों के खिलाफ सिलचर थाने में मामला दर्ज है। वे तीनों आरोपी अदालत से अग्रिम जमानत के लिए गुवाहाटी पहुंचे थे तथा विधायक पुरकायस्थ उनकी मदद कर रहे थे। रूमी नाथ की पिटाई से भड़की हिंसा के बाद कछार में कर्फ्यू में जारी है।












Click it and Unblock the Notifications