योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी

फिलहाल प्रशासन का मानना हैकि यह हरकत किसी शरारती तत्व की है लेकिन वह पत्र की जांच में जुट गए हैं। ऐहतियात के तौर पर योगी की सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है।
पुलिस की ओर से बताया गया है कि यह पत्र सीधे योगी आदित्यनाथ को नहीं मिला है बल्कि उनके सुरक्षा गार्ड को दिया गया है। पुलिस के अनुसार तीन दिन पहले योगी के गार्ड को धमकी भरा गुमनाम पत्र प्राप्त हुआ है जिनमें योगी को बम से उड़ाने की धमकी दी गयी है। वैसे योगी को ऐसा पत्र मिलने की यह पहली घटना नहीं है इससे पूर्व भी ऐसी बातें सामने आ चुकी हैं।
पुलिस को इसके पूर्व भी इस तरह के पत्र कुछ शरारती तत्वों द्वारा भेजे जाते रहे हैं। बहरहाल प्रशासन योगी को भेजे गये इस गुमनाम पत्र की प्रामाणिकता की जांच की में जुटा है और एहतियात के तौर पर मंदिर परिसर और योगी की व्यक्तिगत सुरक्षा और चौकस कर दी गयी है।
उधर योगी आदित्यनाथ का कहना है कि कुछ शरारती तत्वों द्वारा तीन धमकी भरे पत्र मिले हैं जिन्हें प्रशासन को दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि वह किसी धमकी से डरने वाले नहीं हैं और अपने स्तर पर सुरक्षा मजबूत है। योगी ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी सुरक्षा में लापरवाही बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि उनकी सुरक्षा को लेकर प्रशासन कुछ नहीं कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications