जंजीर से हिट हुई रेहाना खान ने अपने इलाज के लिए लगाई गुहार

Bollywood actress Rehana Khan
अमिताभ, जीतेंद्र, रेखा, राखी और जयाबच्चन के साथ बॉलीवुड में काम कर चुकी रेहाना खान ने अपने कैंसर के इलाज के लिए बॉलीवुड के दिग्गजों से गुहार लगाई है। रेहाना को बॉलीवुड में संजना के नाम से जाना जाता है। उन्होने अमिताभ के साथ उनकी हिट फिल्म जंजीर में काम किया था।

बॉलीवुड की संजना यानी रेहाना खान 62 साल की हैं और उन्हें सालों से लीवर कैंसर की सम्स्या है। इस कैंसर के इलाज में अब तक उनका घर, जायदाद और गाड़ी तक बिक चुकी है। रेहाना के पति और बच्चों को भी बीमारी ने घेर लिया है। कोई और रास्ता ना पाकर रेहाना ने अब बॉलीवुड के सितारों का दरवाजा खटखटाया है्। बताया जा रहा है कि रेहाना के इलाज के लिए 3 लाख रुपये की जरुरत है।

बॉलीवुड के सुपरस्टार जितेंद्र के साथ तीन फिल्मों में काम कर चकी रेहाना की इस मुश्किल के बारे में बात करते हुए जितेंद्र ने कहा "इंडस्ट्री के बड़े लोग जो भी कर सकते हैं वो करेंगे रेहाना के इलाज के लिए। ये मेरा और सभी का फर्ज है कि वो बॉलीवुड से जुड़े हुए किसी भी इंसान की मुश्किल में उसकी मदद करें"।

डॉली बिंद्रा ने भी रेहाना के इलाज के लिए अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा "हम सभी मिलकर जितना भी हो सकता है उतना रेहाना के इलाज के लिए करेंगे।" एक न्यूज चैनल वालों ने ही इस खबर को सबसे पहले रोशनी में लाने की पहल की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+