बंगाल में 8 फुट की महिला, खाती है 6 किलो चावल

अस्पताल के डॉक्टरों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस महिला को हार्मोन संबंधी बीमारी है जिसमें महिला की पीयूष ग्रंथि से सोमाटोट्रॉपिक हार्मोन के अनियमित स्राव के कारण लंबाई और वजन में असामान्य वृद्धि हो रही है। महिला की मां मंसूरा बीबी ने चिंता जताते हूए कहा कि बीते तीन महीनों के दौरान ही महिला की लंबाई में एक इंच्ा का इजाफा हुआ है। पहले महिला की लम्बाई सात फुट छह इंच थी लेकिन अब उसकी लम्बाई आठ फुट है।
सिद्दीका की मां ने बताया कि बिमारी के चलते उनकी बेटी की भूख काफी बढ़ गई है और अब वह रोजाना छह किलो चावल और सब्जियां खाती है जो उसके लिए उपलब्ध कराना बेहद मुश्किल होता है क्योंकि उसके पिता दिहाड़ी मजदूर हैं। मंसूरा बीबी ने बताया कि उन्हें अपनी बेटी के भोजन की व्यवस्था के लिए लोन लेना पड़ा है और उन्हें यह भी नहीं पता कि उसके इलाज में कितने रुपये खर्च होंगे।
वहीं, जिला मजिस्ट्रेट दुर्गादास गोस्वामी ने इस पूरे मामले पर अपना पक्ष्ा रखते हुए कहा कि सिद्दीका के परिवार ने अभी तक उसके इलाज के लिए प्रशासन से मदद की कोई गुहार नहीं लगाई है। उन्होंने कहा कि उसके परिवार की तरफ से अगर इस तरह का कोई आवेदन आता है तो प्रशासन इस पर गौर करेगा।












Click it and Unblock the Notifications