संगमा के गढ़ में सेंध लगाएंगे प्रणब

आपको बता दें कि ओडिशा के ही सत्तारूढ़ दल बीजू जनता दल ने सबसे पहले संगमा को अपना समर्थन देने की घोषणा की थी जिसमें बाद अन्नाद्रमुक और भाजपा का उन्हें समर्थन मिला। यानी दादा को सबसे बड़ी चुनौती ओडिशा से ही मिला। अब दादा यहां पहुंचकर संगमा के गढ़ में सेंध लगाने की कोशिश करेंगे। हालांकि बीजू जनता दल किसी भी कीमत पर उन्हें अपना समर्थन देने के लिए तैयार नहीं है।
उल्लेखनीय है कि राज्य की 147 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 27 सदस्य हैं। दावा किया जा रहा है कि दो निर्दलीय विधायक भी प्रणब के समर्थन में हैं। कांग्रेस के लोकसभा में छह और राज्यसभा में एक सदस्य है।
नवीन पटनायक प्रणब पर खूब बरसे
पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तरप्रदेश को वित्तीय पैकेज प्रदान करने के लिए प्रणब मुखर्जी को आड़े हाथों लेते हुए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने जानना चाहा कि इन राज्यों को इतना धन क्यों दिया गया। पांच दिनों के दिल्ली दौरे से लौटने पर पटनायक ने संवाददाताओं से कहा कि वित्त मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल में प्रणब ने पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तरप्रदेश जैसे राज्यों को लाखों करोड़ रुपये प्रदान किए। उन्होंने कहा कि लोगों को यह जानने का हक है कि इन राज्यों को इतना अधिक धन क्यों प्रदान किया गया।












Click it and Unblock the Notifications