#90, #9, या +92 से फोन आए तो हो जाएं सतर्क

A missed call may land you in trouble
दिल्ली (ब्यूरो)। अगर # 90 या #9, या +92 से फोन आए तो सावधान हो जाएं कोई आपको फोन के सिम कार्ड का क्लोन कर रहा है। दिल्ली और एनसीआर और परिश्चमी यूपी में यह खतरनाक कारोबार तेजी से फैल रहा है।

सिम क्लोन होते ही आप काल करे या न करे लगातार आपका बिल बढ़ता जाता है। हालांकि क्लोन करनेवाले हमेशा अनलिमिटेड प्लान वालों को निशाना बनाते हैं ताकि मामला कभी पकड़ में न आए। कुछ साल से लगातार कई कंपनियों के पास यह शिकायत आती रही हैं कि बिना काल किए बिल बढ़ता जा रहा है। अब साफ हो गया है सिम कार्ड हैकर यह करतूत कर रहे हैं।

कभी भी अंजान नंबर से आपके मोबाइल पर कॉल आएगी और दूसरी तरफ से व्यक्ति मोबाइल लाइन, सर्वर कनेक्टिविटी आदि चेक करने के बहाने आपसे # 90 या #9 डायल करने का आग्रह करेगा. बस यही चूक आपके सिम का डाटा चोरी करा देगी। बीएसएनएल इस बाबत लोगों को जागरुक बनाने का फैसला किया है। आशंका है कि देश में अब तक तीस लाख हैक हो चुके हैं। कंपनी की ओर से एलर्ट जारी कर आगाह किया गया है कि इन नंबरों पर काल हरगिज न करें।

विभाग की मानें तो प्लस 92 नंबर से ग्राहकों के पास फोन आने पर दूसरी तरफ से उन्हें #90 या # 09 प्रेस करने को कहा जा रहा है। फोन करने वाला ग्राहकों को उनकी मोबाइल लाइन चेक करने का झांसा दे रहा है।बीएसएनएल ही नहीं रिलायंस के नंबरों की भी क्लोनिंग हो रही है। बड़ी संख्या में रिलायंस के उपभोक्ता परेशान रहते हैं कि बातचीत के बिना बिल क्यों बढ़ता जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+