धर्म परिवर्तन कर सरबजीत ने अपनाया इस्‍लाम!

Surjeet Singh and Sarabjeet Singh
पाकिस्‍तानी जेल से सुरजीत सिंह के छुटने के बाद पाकिस्‍तान अब नया पैतरा अपनाने लगा है। उसने सुरजीत सिंह के नाम पर सरबजीत के खिलाफ गलत प्रचार करना शुरू कर दिया है। पाकिस्‍तानी मीडिया ने सुरजीत सिंह का हवाला देकर कहा है कि सरबजीत सिंह ने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया है। अब उसका नाम 'सरफराज' हो गया है।

'पाकिस्‍तान टुडे' ने सुरजीत के हवाले से कहा कि लाहौर की कोट लखपत जेल में बंद सरबजीत सिंह ने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया है। सरबजीत ने मुस्लिम धर्म अपना लिया है। सरबजीत पर पाकिस्‍तान में बम धमाका कर 14 लोगों की हत्‍या का आरोप है। इस धमाके में चौदह लोगों की मौत हुई थी। पाकिस्‍तानी मीडिया उनको आतंकी बताती है।

सरबजीत की रिहाई पाकितान के गले की हड्डी बन गयी है, क्‍योंकि पाकिस्‍तान के कुछ वर्ग ऐसे है क‍ि रिहाई के खिलाफ है। ऐसा भी कहा जाता है कि आईएसआई भी सरबजीत की रिहाई नहीं चाहता। जिस कारण पाकिस्‍तान सरकार चाहकर सरबजीत की रिहाई को मंजूरी नहीं दे पा रही। और भारत की तरफ से लगातार दबाव बनाया जा रहा है।

पाकिस्‍तानी मिडिया भी सुरजीत को मोहरा बनाकर सरबजीत के खिलाफ दुष्‍प्रचार कर रही है। मीडिया द्वारा बताया जा रहा है कि उन्‍होंने शायद ऐसा इसलिए किया ताकि उनकी सजा को मांफ कर दिया जाए। जब पाकिस्‍तानी सरकार अपने ही देश के गैर मुस्लिम लोगों के साथ नरमी नहीं बरतती है तो वे भारतीय के साथ कैसा व्‍यवहार करेंगे यह सोचने योग्‍य है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+