डाकियों पर नजर रखेंगे पनवाड़ी

Now Paan sellers will keep eye on Postmen in Uttar Pradesh
मेरठ (राज सिरोही)। डाक विभाग ने निरंतर अव्यवस्थित डाक व्यवस्था को सुधारने के लिए पान की गुमटिया लगाने वाले पनवाड़ी दुकानदारों की सहायता लेने का फैसला किया है। यह फैसला डाक अधिकारियों ने अपनी सेवाओं के विस्तार करने के लिए किया है। इस मुहिम को जल्द ही लागू करने के लिए विभाग संबंधित अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रहा है। डाक अधिकारियों का कहना है कि साधारण डाक की लचर व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए यह फैसला लिया गया है। इसके तहत पनवाड़ी चलते डाकिये पर नजर रखेंगे।

साथ ही अपने संबंधित क्षेत्र में लगे लेटर बॉक्स की देखरेख करेंगे। विभाग की मुहिम में स्थानीय दुकानदार भी शामिल होंगे। डाक विभाग ने अपने उप डाकघरों को हाईटेक करने के लिए अपनी सेवाओं को दुरुस्त करने में लग गया है। इसमें साधारण डाक की सेवा मुख्य है। जो डाकियों की वजह से लडख़ड़ा गई है। सूत्रों की मानें तो डाकियों की लापरवाही के चलते क्षेत्रों की डाक लैटर बॉक्स में ही दम तोड़ देती है।

यही नहीं लोगों के जरूरी कागज भी डाकियों की लापरवाही के चलते समय से नहीं पहुंच पाते हैं। ऐसे में लोग अपनी डाक को लेकर या तो संबंधित डाकघर पर चक्कर काटते हैं या फिर संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी देते हैं। लडख़ड़ाती इन डाक सवाओं को दुरुस्त करने के लिए डाक विभाग ने पनवाडिय़ों का सहारा लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+