शिकायत दर्ज कराने में मदद करेगी पुलिस हेल्पलाईन

Haryana police started helpline for easy FIR
चंडीगढ़। हरियाणा राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो, मधुबन ने लोगों अपराध से संबंधित अपनी शिकायतें पुलिस थानों में जाकर दर्ज करवाने की बजाय ऑनलाइन पंजीकृत करवाने की सुविधा प्रदान करने के लिए एक हेल्पलाईन www.scrbhelpline.com शुरू करने का निर्णय लिया है। पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि इस वैबसाइट पर प्राप्त शिकायतों को आवश्यक कार्यवाही करने के लिए संबंधित पुलिस थानों या जिला पुलिस को प्रेषित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह वेबसाइट चोरीशुदा वाहनों के निरीक्षण करने और वाहन चोरों को पकडऩे में सहायक होगी। उन्होंने बताया कि गश्त या अपराधियों से पूछताछ के दौरान जब्त वाहनों के बारे में सूचना भी इस वैबसाइट पर उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि लायक राम डबास, निदेशक राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो, मधुबन द्वारा कल प्रात: 11 बजे जिला करनाल में राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो परिसर में इस वैबसाइट का शुभारम्भ किया जाएगा। उन्होंने लोगों से इस वैबसाइट का उपयोग करके वाहन चोरी पर अंकुश लगाने के लिए सहयोग करने की अपील की है।

मानेसर में बन रही है पुलिस लाईन

दलाल ने कहा कि गुडग़ांव शहर में आधुनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पुलिस सिस्टम में बदलाव किए गए हैं। सरकार यहां कार्यरत पुलिसकर्मियों को हर संभव सुविधा उपलब्ध करवा रही है। हाल ही में पुलिस लाईन में पुलिसकर्मियों के लिए लगभग 600 मकान बनकर तैयार होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि गुडग़ांव जैसे शहर की आबादी और पुलिसकर्मियों की संख्या को देखते हुए मानेसर में नई पुलिस लाईन बनाने का कार्य करवाया जा रहा है।

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि गुडग़ांव में कार्यरत पुलिसकर्मियों के बच्चों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए पुलिस ने श्रीराम पब्लिक स्कूल के साथ मिलकर भोंडसी स्थित प्रशिक्षण केन्द्र में पिछले साल ही प्राथमिक विद्यालय शुरू किया था। बच्चों को और आगे शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रशिक्षण केन्द्र में वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनाने का निर्णय लिया गया है। इस भवन पर 6 करोड़ रूपए का खर्च आएगा और इसे लगभग 1 साल 6 महीनें में पूरा कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+