आज आधी रात से 2.46 रुपये सस्ता हो जायेगा पेट्रोल

अब दिल्ली में 67.78 रुपये का एक लिटर पेट्रोल मिलेगा। मुंबई में 73.35 रुपये के दाम से पेट्रोल की बिक्री की जाएगी। कोलकाता में अब एक लिटर पेट्रोल के लिए 72.24 रुपये चुकाने होंगे, जबकि चेन्नई में पेट्रोल का मूल्य 72.27 रुपये प्रति लिटर होगा। मालूम हो कि मई की 23 तारीख को पेट्रोल के दामों में हुई 6.28 रुपये (कर अतिरिक्त) की सबसे बड़ी बढ़ोतरी के बाद यह दूसरी बार दामों में कमी की गई है। जून की 3 तारीख को भी तेल कंपनियों ने 1.68 रुपये प्रति लिटर की कटौती की थी।
आपको यह भी बता दें कि बुधवार को ही सार्वजनिक क्षेत्र की तीन तेल विपणन कंपनियों में से एक कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा था, ‘हां, पेट्रोल की कीमतों में कटौती की गुंजाइश है। लेकिन, इस बारे में मैं पक्का नहीं कह सकता क्योंकि हमें रुपया में भी उतार-चढ़ाव देखना है।'












Click it and Unblock the Notifications