पाकिस्‍तान से बिना बात किये मंत्री जी ने कह दिया शुक्रिया

Indian External Affairs minister SM Krishna
दिल्‍ली। पाकिस्‍तान जेल में बंद सरबजीत की रिहाई के मामले में कल भारत के विदेश मंत्री एसएम कृष्‍णा ने जो बयान दिया वह बिल्‍कुल ही गैरजिम्‍मेदाराना बयान था। गैर जिम्‍मेदाराना इसलिये क्‍योंकि उन्‍होंने पाकिस्‍तान के राष्‍ट्रपति आसिफ अली जरदारी से बिना बात किये बयान दिया और मामले को बिना जाने समझे उनका शुक्रिया अदा भी कर दिया। सूत्रों की मानें तो कृष्‍णा की जरदारी से आखिरी बातचीत बीजिंग में शंघाई शिखर सम्मेलन के दौरान ही हुई थी।

इस दावे के बाद से यह‍ साफ हो जाता है कि मंगलवार को कृष्णा ने किसी आधिकारिक चैनल से पुष्टि किए बगैर सरबजीत की रिहाई पर प्रतिक्रिया जाहिर की थी। एसएम कृष्णा के कल के उस बयान पर अब सवाल उठने लगे हैं। क्या भारत के विदेश मंत्री को इस तरह महज मीडिया के रिपोर्ट के आधार पर प्रतिक्रिया जाहिर करना चाहिए? बता दें कि कल कृष्णा ने सरबजीत की रिहाई की खबर आने के बाद पाकिस्तान के राष्ट्रपति को शुक्रिया कहा था।

कल के बयान के बाद अब से कुछ देर पहले विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने आधिकारिक रूप से फिर से एक बयान दिया। इस बार उन्होंने सरबजीत की जगह सुरजीत की रिहाई का स्वागत किया और साथ में पाकिस्तान के राष्ट्रपति से सरबजीत के साथ ही पाकिस्तानी जेल में बंद सभी भारतीय कैदियों की रिहाई की मांग कर दी। मालूम हो कि पाकिस्तान की ओर से इस तरह की खबर आई थी कि वर्षों से यहां की जेल में बंद सरबजीत सिंह को रिहा किया जा रहा है, लेकिन अब राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के प्रवक्ता ने स्पष्टीकरण दिया है कि सरबजीत नहीं, बल्कि एक अन्य भारतीय कैदी सुरजीत सिंह को रिहा करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। जरदारी के प्रवक्ता फरहतुल्ला बाबर ने बताया कि मेरा मानना है कि कुछ संदेह है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+