पूरे देश में खूनी खेल खेलने के लिए फंड जुटा रहा था हमजा

अबू हमजा ने पूछताछ में सुरक्षा एजेंसियों को चौकाने वाला सच बताया है। उसने कहा कि वह देश के कई हिस्सों में मुंबई जैसे हमले की तैयारी में था। इसलिए वह भारत आया था। इस आतंकी हमले के लिए वह पैसे भी जुटा रहा था। इसी दौरान उसको दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया। हमजा पांच जुलाई तक पुलिस की हिरासत में है।
मुंबई की पुलिस ने दिल्ली के मुख्य मजिस्ट्रेट विनोद यादव की अदालत में अर्जी दाखिल की। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से इसपर जवाब मांगा है। मुंबई पुलिस का कहना है कि हम हमजा और कसाब दोनों के साथ आमने-सामने पूछताछ करना चाहते है। इससे मुंबई हमलों की के जुड़े कुछ और अहम सुराग सामने आएंगे।
दोनों से एकसाथ पूछताछ करने से पता चलेगा कि हमले से पहले, हमले के समय और उसके बाद पकिस्तान की क्या प्रक्रिया हो रही थी। हमले की साजिश को पाकिस्तान का कितना समर्थन मिल रहा था। मुंबई पुलिस हमजा पर अलग से मामला चलाने की फिराक में है। हमजा से अभी एनआईए और खुफिया एजेंसी पूछताछ कर रही है। उसकी सुरक्षा पर भी विचार किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications